{"_id":"5d7e8fd38ebc3e93bb4c5c39","slug":"atrocities-against-two-women-for-dowry-case-on-five-kaushambi-news-ald254978468","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो महिलाओं पर जुल्म, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए दो महिलाओं पर जुल्म, पांच पर केस
विज्ञापन
दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, पांच पर केस
पिपरी इलाके और प्रतापगढ़ में ब्याही थी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी और प्रतापगढ़ जिला में ब्याही दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उनकी पिटाई भी की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव की सविता पुत्री छोटेलाल ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरायनिर्मय गांव में सोनू से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में बदलाव नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो महीने भर पहले दहेजलोभियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में मायके आकर भी पिटाई की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सोनू, देवर मोनू, सास बिट्टन देवी व ससुर अमरनाथ के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर लिया। इसी तरह चरवा के बरियावां गांव की सुषमा पुत्री अमर सिंह ने बताया कि उसका विवाह साल भर पहले पिपरी इलाके के नरइयापर में पप्पू पुत्र प्रहलाद से हुआ था। सुषमा को भी पति ने हफ्ते भर पहले पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।