फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   atal bihari bajpai

धूमधाम से मना पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Mon, 26 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 26 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
atal bihari bajpai
other
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का 92 वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मंझनपुर पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने गोष्ठी आयोजित की। इसमें कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। उनके सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन रविवार को भाजपाइयों ने मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया। भाजपा के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र्र कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने देश को विकास के शिखर तक ले जाने का सपना देखा था, जो अधूरा है। हमे उनके सपने को पूरा करना है। भाजपा संासद एवं अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने भारत की आजादी के समय से संघर्ष किया है। जिलाध्यक्ष रमेश पासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों के रहनुमा हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री जय सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर सुरेन्द्र त्रिपाठी, पुष्पा देवी, संतोष सिंह, अजय त्रिपाठी, राम मिलन चौधरी, बलवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक शिवदानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री का मनाया गया जन्मदिन
 सरायअकिल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन भाजपाइयों ने मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता अभिषेक तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। इस मौके पर गुड्डू शुक्ला, ओम प्रकाश, दीपक तिवारी, अनूप, अरुण मिश्र आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed