फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Asha Bahus protested to get the status of health workers and shouted

Kaushambi News: स्वास्थ्य कर्मियों का दर्जा मिले, आशा बहुओं ने प्रदर्शन कर भरी हुंकार

Sat, 17 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Asha Bahus protested to get the status of health workers and shouted
चायल सीएचसी में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करती आशा बहू। संवाद
अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तरह दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए संगिनी एवं आशा बहुओं ने शुक्रवार को सीएचसी चायल में प्रदर्शन कर हुंकार भरी। प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएचसी प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले उमा देवी की अगुवाई में जुटी क्षेत्र की आशा बहुओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 45 वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुरूप संगिनी और आशा बहुओं को स्वास्थ्यकर्मी की तरह मान्यता देकर न्यूनतम वेतन, मातृत्व अवकाश, कार्यस्थलों में सुरक्षा की गारंटी समेत प्रोत्साहन राशि के बजाय मानदेय मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डाॅ. ललित सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में भविष्य निधि (ईपीएफ) व राज्य कर्मचारी बीमा निगम के लाभ व आशा बहुओं को सेवानिवृत होने पर दो लाख ग्रेच्युटी के रूप में भुगतान, वर्ष 2015 से अब तक सेवा के दौरान दुर्घटनाओं एवं अन्य कारणों से जान गंवाने वाली आशा बहुओं के आश्रितों को 20 लाख मुआवजा देने,अशक्त बहुओं को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा व 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रतिभा सिंह, पुष्पा देवी, कांति देवी, सुनीता देवी, अनिता पाल, सुनीता पाल, पूनम देवी, रेखा देवी, सुषमा साहू, रानी देवी, सुषमा यादव, वंदना पांडेय, चंदा देवी, मिथलेश देवी, गीता, मंजू आदि आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed