फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   As the weather changed, the number of patients increased and the medical college was crowded

Kaushambi News: मौसम बदलते ही बढ़े मरीज, मेडिकल कॉलेज में लगी भीड़

Sun, 28 Sep 2025 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:46 AM IST
विज्ञापन
As the weather changed, the number of patients increased and the medical college was crowded
बच्चे का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश।    संवाद - फोटो : mathura
मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, बुखार और फंगल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इस सप्ताह 7,251 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मरीज वायरल और सर्दी-जुकाम से परेशान हैं। तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि मरीज समय पर डॉक्टर से परामर्श लें और खुद से एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के चलते छोटे बच्चे मौसम की चपेट में अधिक आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर उन्हें कम से कम ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि फंगल संक्रमण के मामलों में भी इजाफा हुआ है। बारिश और उमस भरे मौसम में त्वचा संबंधी दिक्कतें ज्यादा हो रही हैं। डॉक्टरों ने लोगों को साफ-सफाई पर ध्यान देने, नियमित हाथ धोने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी है।

इस सप्ताह आए मरीजों की संख्या
सोमवार 1550
मंगलवार 1250
बुधवार 1260
बृहस्पतिवार 1171
शुक्रवार 1050
शनिवार 970
-------
वायरल व सर्दी-जुकाम के लक्षण
- लगातार बुखार आना
- सिरदर्द व बदन दर्द
- गले में खराश व खरखराहट
- नाक बहना या बंद होना
- खांसी (सूखी या बलगम वाली)
- थकान व कमजोरी
फंगल संक्रमण के बढ़े मरीज, बरतें सावधानी

त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. एमसी पाल ने बताया कि फंगल संक्रमण में त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने, खुजली और जलन, त्वचा का छिलना या फटना, बगल, कमर और पैरों की उंगलियों के बीच संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मरीज साफ-सफाई पर ध्यान दें। सूती कपड़े पहनें और पसीना आने पर त्वचा को तुरंत सुखाएं।

बच्चे का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश।    संवाद

बच्चे का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश।    संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed