फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   article. 370 will raise and make the temple oe proper place

धारा 370 हटाएंगे, राम मंदिर वहीं बनाएंगे:केशव

Mon, 29 Apr 2019 12:54 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
article. 370 will raise and make the temple oe proper place
सरायअकिल में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव मौर्या,36,सिराथू की जनसभा में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : kaushambi
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जिले के दौरे में राम मंदिर बनाने और धारा 370 को हटाने का राग अलापा। साथ ही सपा-बसपा गठबंधन पर भी तीखा हमला बोला। डिप्टी सीएम यहां कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में सैनी, करारी और सरायअकिल में जनसभाएं संबोधित करने आए थे।
विज्ञापन


सिराथू विधान सभा के सैनी स्थित कृषि मैदान में अपनी पहली जनसभा के दौरान केशव ने कहा कि अगड़ा, पिछड़ा औैर दलितों की त्रिवेणी है पीएम नरेंद्र मोदी। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि 23 मई को नतीजे आने के साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस की विदाई तय है। कहा कि पीएम की मां चूल्हे पर खाना बनाती थीं। इसलिए उज्ज्वला से हर गरीब को रसोई गैस दिया गया। 2022 तक हर गरीब को पक्का घर मिलेगा। इसके बाद मंझनपुर विधान सभा के करारी में हुई जनसभा के दौरान उन्होंने बसपा-सपा गठबंधन को आड़े हाथ लिया। कहा जो अपने बाप-चाचा का न हुआ वह नकली बुआ का क्या होगा। 2017 में प्रदेश की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर साइकिल के पुर्जे अलग कर दिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि 2014 में मोदी की लहर चल रही थी। लेकिन अब 2019 में मोदी की आंधी है। इस आंधी को सुनामी में बदलने की जिम्मेदारी आपकी है। इस चुनाव में सारे भ्रष्टाचारी एक साथ होकर मोदी से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसका जवाब देश की जनता देने के लिए तैयार है। आतंकवाद पर कहा कि पहले पाकिस्तानी घुसपैठिए भारत में बम फेंककर चले जाते थे और हम दुनिया में गिड़गिड़ाते थे। आज दुनिया के सामने पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा है। इसी तरह सरायअकिल की जनसभा में भी वह विपक्ष पर हमलावर रहे। जनसभाओं में सांसद एवं प्रत्याशी विनोद सोनकर, विधायक सिराथू,शीतला प्रसाद, चायल विधायक  संजय गुप्ता,सदर विधायक लालबहादुर, जिलाध्यक्ष रमेश पासी,  संजय जायसवाल, सुरेश जायसवाल, अरुण केसरवानी नर नरायण मिश्र, उदयन सिंह, संगीता सरोज, अमर नाथ मौर्य, रामअभिलाष जगजीत सिंह आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed