{"_id":"5b8c346242c79246547c6011","slug":"arrest-from-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सालभर पहले पड़ोस की एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला 50 हजार रुपये का इनामी अभिषेक रविवार सुबह एसओजी के हत्थे चढ़ गया। टीम ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया है। लड़की भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की को 11 मई 2017 को पड़ोसी अभिषेक उर्फ बड़कूभगा ले गया था। मामले में चौथे दिन आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। इससे परेशान किशोरी के पिता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी। अदालत ने करीब एक महीने पहले पुलिस अधीक्षक(एसपी) प्रदीप गुप्ता को तलब करके जवाब मांगा था। तकरीबन 20 दिन पहले डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) ने आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ाते हुए 50 हजार रुपये कर दी थी। साथ ही एसपी ने एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को भी गिरफ्तारी का जिम्मा दे दिया। एसओजी ने सोमवार सुबह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को अपने कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लड़की भी बरामद कर ली गई है। उसे महिला थाने में रखा गया है। दोनों इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर कहीं भागने की फिराक में थे। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले आरोपी की लोकेशन जोधपुर में मिली थी। एसओजी वहां पहुंची तो इसकी जानकारी आरोपी को लग गई और वह लड़की को लेकर मेहंदीपुर बालाजी भाग गया। वहां मंदिर में प्रसाद खाकर दोनों ने 15 दिन गुजारे। फिर इलाहाबाद आ गए। दोनों अपना पूरा सामान जोधपुर में ही किराए के कमरे में छोड़कर भाग गए थे। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी युवक से शादी कर ली है। अब तक दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे। आगे भी साथ जीवन बिताना चाहते हैं। एसपी का कहना है कि पीड़िता का कलमबंद बयान कराया जाएगा। चूंकि वह नाबालिग है। इसलिए आरोपी को जेल भेजना पड़ा। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।