{"_id":"8d49b29b9882238b8f5825f034cdcc21","slug":"arrange-for-bonfires-shivering-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव का इंतजाम नहीं, ठिठुर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव का इंतजाम नहीं, ठिठुर रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा/ बारा। कौशाम्बी के बारा, सरायअकिल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव सिर्फ कागजों पर जलाया रहा है। इससे गलन और ठंड में लोगों ठिठुरना पड़ रहा है। अफसरों की इस मनमानी से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने उपजिलाधिकारी से इसकी शिकायत भी की है। एसडीएम ने जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा लोगों को दिलाया है। इसी तरह कौशाम्बी ब्लाक क्षेत्र के बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलने से लोगों में गुस्सा है।
कौशाम्बी में 15 दिनों से भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। जाड़े की जद में आने से लगातार मौतें भी हो रही है। इसके बाद भी कंबल वितरण और अलाव के इंतजाम में अफसर बेफ्रिक बने हैं। अलाव के इंतजाम तो सिर्फ कागजों पर किए गए हैं। इससे गरीबों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। सरायअकिल कस्बे के रहने वाले वीरेंद्र कुमार, राजाराम, अशोक कुमार, बबूल केसरवानी, मनोज कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, रामराज, मनीष कुमार, राकेश कुमार, अनीता देवी, ममता देवी, अकांक्षा देवी आदि का कहना है कि कस्बे में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। इससे गरीब ठंड और गलन में ठिठुरने को मजबूर हैं।
लोगों की मानें तो पिछले बरस की ठंड में सरायअकिल बस स्टाप, रामलीला मैदान, फकीराबाद, पटेल चौराहा, करन चौराहा आदि सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी। कस्बे के लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी से शिकायत की। एसडीएम ने मामले की जांच करके कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। एसडीएम रजनीश मिश्रा का कहना है कि अधिशासी अधिकारी को अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। फिर भी यदि अलाव की व्यवस्था नहीं की गई तो जांच की जाएगी। इसी तरह कौशाम्बी ब्लाक के बिजिया चौराहा, बारा ब्लाक, कनैली, आमाकुंआ आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से राहगीरों के साथ ही अन्य लोगों को ठंड में ठिठुरने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पिछले साल इन स्थानों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई थी। इस बार एक भी दिन अलाव का इंतजाम नहीं किया गया है।