फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Armed youths attacked over land dispute and demanded extortion.

Kaushambi News: जमीन के विवाद में असलहाधारी युवकों ने किया हमला, मांगी रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Armed youths attacked over land dispute and demanded extortion.
धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया कसारी मसारी में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक ने असलहाधारी लोगों पर हमला कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कसारी मसारी निवासी मोहम्मद इरशाद ने बताया कि जमीन को लेकर उसकी अफजल, आफताल, गौरव डिब्बल आदि से रंजिश चल रही है। आरोप है कि पांच फरवरी को वह अपनी भूमि पर मकान का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान अफजल, आजम, एहसान आदि लोग कार से आए और असलहे लहराते हुए गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धमकी देते हुए मारपीट की और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि सभी हमलावर उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम के दोस्त हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed