फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aprajita

र्जा संरक्षण को लेकर बच्चों ने पोस्टर पर उकेरी अभिव्यक्ति

Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
aprajita
aprajita - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सिराथू तहसील के कानेमई स्थित डीडी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर पेंटिंग के जरिए ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी सोच का प्रदर्शन किया। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता:100 मिलियन स्माइल के तहत कराए गए आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधन की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला मुहिम के तहत कराई गई प्रतियोगिता के बाबत स्कूल के प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बाबत छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। कहा कि जिस तरह से जल श्रोतों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास हो रहा है वैसे ही समाज को ऊर्जा संरक्षण के लिए अभी से सजग होने की जरूरत है। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सोलर पैनल से संचालित होने वाले यंत्रों का चित्र बनाकर उसमें रंग भरा। किसी ने सोलर पैनल से खाना बनाने वाले संयंत्र का मॉडल बनाया था कि किसी ने कंप्यूटर सिस्टम। बच्चों की सोच व प्रतिभा को लेकर विद्यालय परिवार ने मुक्त कंठ से उनकी सराहना की। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण को लेकर बच्चों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के बाद निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर पल्लवी सिंह, मीनाक्षी, सोनम साहू, आंचल त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार, अमित यादव, रामचन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed