फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Appeal made to ADG for not taking action in beating case

Kaushambi News: पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एडीजी से लगाई गुहार

Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Appeal made to ADG for not taking action in beating case
चायल। कोतवाली के पहाड़पुर गांव में 15 दिन पहले रिवाल्वर और तमंचे लहराते हुए युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने अब क केस नहीं दर्ज किया है। इस पर जख्मी युवक को लेकर परिजन शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक से मिले। शिकायत पर एडीजी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पहाड़पुर निवासी शशिभूषण तिवारी ने बताया कि 25 फरवरी को उनका बेटा शुभम उर्फ लक्ष्मी निमंत्रण में शामिल होने के लिए गया था। लौटते समय गांव के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर और तमंचा सटाकर जमकर पिटाई की। इससे शुभम को काफी चोटें आई। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर शुभम ने अपनी जान बचाई। आरोप है कि दूसरे दिन फिर से युवक परिजनों के साथ लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और असलहा लेकर घर आ धमके। शुभम के परिजनों ने दरवाजा बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। निराश होकर जख्मी युवक ने परिजनों संग शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed