फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Announcement of Nagar Palika... Now vehicles will be parked at the depot, there will be relief from traffic jam

Kaushambi News: नगर पालिका का एलान... अब वाहन खड़े होंगे अड्डे पर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 19 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Announcement of Nagar Palika... Now vehicles will be parked at the depot, there will be relief from traffic jam
मेडिकल कॉलेज के समीप ​​स्थित इसी अस्थायी बस अड्डे में खड़े होंगे ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा वाहन। स
नगर पालिका क्षेत्र में अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों से जाम की समस्या को लेकर 31 जुलाई को प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। नगर पालिका प्रशासन ने तीन स्थानों पर अस्थायी वाहन स्टैंड संचालित करना शुरू कर दिया है। इससे नगर में व्याप्त अव्यवस्था पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

मंझनुपर नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से वाहन स्टैंड की अनदेखी की जा रही थी। स्थिति यह थी कि मुख्य चौराहे, बाजार, मेडिकल कॉलेज रोड और समदा व सिराथू मार्ग पर ऑटो, टैक्सी व टेंपो चालक अपने वाहन खड़े कर देते थे। ऐसे में यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी इससे एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत होती थी। 31 जुलाई को पार्किंग में खड़े होते हैं निजी वाहन, सड़क पर डग्गामार वाहनों का कब्जा... शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने करारी रोड पर पेट्रोल पंप के पास, सिराथू रोड पर पीएचसी के समीप और समदा रोड पर सदर कोतवाली के सामने तीन अस्थायी वाहन स्टैंड चालू किए हैं। फिलहाल यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में होगी आसानी
- नगर पालिका के इस निर्णय से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। मंझनपुर चौराहे के अरविंद, राहुल, अनुराग सहित तमाम व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते थे और जाम से खरीदार लौट जाते थे। अब नई व्यवस्था से बाजार में रौनक लौटने की संभावना है। नगर पालिका प्रशासन का मानना है कि यदि वाहन स्टैंड की व्यवस्था सही ढंग से लागू हो जाती है तो जाम की समस्या में काफी कमी आएगी और यातायात व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।

- आगामी बोर्ड बैठक के बाद इन वाहन स्टैंडों के लिए स्थायी टेंडर जारी किया जाएगा। तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। पालिका ने स्पष्ट किया है कि अब वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े करने होंगे। यदि किसी ने सड़क किनारे, चौराहे या बाजार में वाहन खड़ा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस की मदद भी ली जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी, नगर पालिका अध्यक्ष

मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित इसी अस्थायी बस अड्डे में खड़े होंगे ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा वाहन। स

मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित इसी अस्थायी बस अड्डे में खड़े होंगे ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा वाहन। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed