{"_id":"5f20794f8ebc3e63ae52b2e9","slug":"animal-smuggler-fires-police-team-arrested-kaushambi-news-ald2822191121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, गिरफ्तार
विज्ञापन
पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, गिरफ्तार
घना का पुरवा गांव के समीप हुआ तस्कर से आमना-सामना, कोई हताहत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह करारी इलाके के कुख्यात पशु तस्कर रईश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी कर रही पुलिस टीम पर तस्कर ने फायरिंग भी की। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि करारी इलाके का टॉप-10 बदमाश और कुख्यात पशु तस्कर रईश अहमद पुत्र जहीर घना का पुरवा नहर रोड की तरफ से समदा की ओर जा रहा है। खबर मिलते ही उन्होंने उपनिरीक्षक इंद्रकांत यादव, आरक्षी मनीष कुमार व संतोष कुमार को मौके पर भेज दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बाद जवानों ने तस्कर को धर दबोचा। दोपहर को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक तमंचा बरामद किया गया है। उसके खिलाफ गोवध अधिनियम, पशु क्रूूरता अधिनियम, बलात्कार, एससीएसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के करीब 12 मामले जिले के अलावा चित्रकूट जनपद के थानों में दर्ज हैं। करारी पुलिस उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई कर चुकी है। तस्कर की तलाश करारी पुलिस काफी दिनों से कर रही थी, लेकिन हाथ वह मंझनपुर पुलिस के आया।