फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   angry people surrounded xen office due to protest against undeclared power cut

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में लोगों एक्सईएन कार्यालय घेरा

Sun, 20 Jun 2021 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
angry people surrounded xen office due to protest against undeclared power cut
angry people surrounded xen office due to protest against undeclared power cut - फोटो : KAUSHAMBI
क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को चायल स्थित अधिशासी अभियंता दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान एक्सईएन दफ्तर में नहीं मिले। तब एसडीओ रुद्रेश पांडेय ने लोगों को फोन कर बिजली से जुड़ी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चायल क्षेत्र में इन दिनों बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। इलाके के अधिकतर उपकेंद्रों पर बिजली का रोस्टर धड़ाम है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और नगरीय क्षेत्र में 20 घंटे आपूर्ति का रोस्टर है, लेकिन मात्र 10 घंटे ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

अघोषित कटौती से लोगों को उमस भरी गर्भी के साथ ही पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यह सब उपकेंद्र में तैनात लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को युवा व्यापारी नीरज पटवा की अगुवाई में चायल स्थित एक्सईएन दफ़्तर का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दफ्तर में अधिशासी अभियंता नहीं मिले। इसकी जानकारी जब एसडीओ चायल रुद्रेश पांडेय को हुई तो उन्होंने लोगों को फोन कर बिजली की सारी समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में ओमप्रकाश, बृजेंद्र यादव, योगेंद्र मिश्रा, प्रदीप केशरवानी, मोतीलाल जायसवाल, अमन केशरवानी, संदीप साहू, ओम प्रकाश साहू, शुभम केशरवानी आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed