{"_id":"68e8db4fd68d9126b30031e2","slug":"angry-over-the-breakdown-of-marriage-a-crazy-lover-murdered-the-newly-married-woman-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : शादी टूटने से नाराज सिरफिरे प्रेमी ने कर दी नवविवाहिता की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : शादी टूटने से नाराज सिरफिरे प्रेमी ने कर दी नवविवाहिता की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:39 PM IST
सार
शादी टूटने से नाराज सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय नवविवाहिता घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर पहुंचे आशिक ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हत्या का आरोपी।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
शादी टूटने से नाराज सिरफिरे आशिक ने नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय नवविवाहिता घर में अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर पहुंचे आशिक ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
सिराथू थाना क्षेत्र के सैनी निवासी श्रवण कुमार पटेल पुत्र मोहनलाल पटेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी भाभी अंजली पटेल पत्नी दिलीप पटेल बुधवार को घर में अकेली थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शुक्रवार को सुबह मुखविर की सूचना के आधार पर ग्राम सयारा के पास से से आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
शादी टूटने से था नाराज
एएसपी ने बताया गहन पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसकी मृतका के साथ लगभग दो वर्ष पहले शादी तय हुई थी, जो बाद में टूट गई थी। तभी से मेरा मृतका अंजली पटेल के साथ प्रेम प्रसंग था। अंजली की पांच माह पूर्व शादी हो गई थी। उसके बाद भी वह लगातार मुझसे बातचीत करती थी। मिलने का तथा अपने साथ ले चलने के लिए दवाब बनाती थी। इससे परेशान होकर मैने चाकू से गला रेतकर अंजली की हत्या कर दी थी एवं मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन