फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angry over girlfriend's engagement, Aashiq had put the pickup driver to death

प्रेमिका की सगाई से नाराज आशिक ने पिकअप चालक को उतारा था मौत के घाट

Fri, 28 Jan 2022 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Angry over girlfriend's engagement, Aashiq had put the pickup driver to death
चरवा कोतवाली के क्यामुद्दीनपुर गांव में पिकअप चालक की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल दो कातिलों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था, उससे पिकअप चालक की सगाई हो गई थी। इस मामले को लेकर आरोपी व चालक के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को चरवा कोतवाली के क्यामुद्दीनपुर गांव के पास एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक की पहचान कोखराज कोतवाली के बिदनपुर गांव निवासी अमरनाथ सरोज के बेटे रवि प्रकाश (20) के रूप में हुई। मृतक के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रवि खुद की पिकअप चलाता था।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे रवि घर से पिकअप लेकर मुंडेरा सब्जी मंडी जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन उसका शव हाईवे किनारे बरामद किया। एसपी के मुताबिक रवि के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो मालूम चला कि सदर कोतवाली के कोतारी पश्चिम निवासी मंजय से अंतिम दफा उससे बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने मंजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या की बात कुबूल की। मंजय ने बताया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था उसकी सगाई रवि से हो गई थी। मंजय ने रवि पर रिश्ता ठुकराने का दबाव बनाया लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकर रवि व मंजय के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। घटना वाले दिन मंजय ने नाम बदलकर फोन किया। बताया कि काजीपुर में जेनरेटर लादना है। मंजय ने रवि को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथी चक सहनपुर निवासी पवन कुमार को मिला लिया।
मंजय और पवन अपाचे बाइक से काजीपुर पहुंचे। जब वहां रवि पहुंचा तो दोनों ने मिलकर तमंचे की बट से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे पेचकस से गोद डाला। रवि की हत्या के बाद दोनों लोग अपनी बाइक से वापस घर लौट आए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, पेचकस, मृतक का क्षतिग्रस्त मोबाइल और अपाचे बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तारी में इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, एसआई मनोज तोमर, एचसीपी जगरूप, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद विश्वकर्मा, आरक्षी जितेंद्र सिंह, मनोज यादव, विजय यादव, सरताज अहमद, मनीष कुमार, चेतन बाबू, विवेक यादव और चरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा, एसआई वीर प्रताप सिंह, सिपाही शिवजीत, सुमित यादव, विजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed