फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anganwadi workers sit on the demand for honorarium

मानदेय की मांग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Fri, 27 Nov 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers sit on the demand for honorarium
Anganwadi workers sit on the demand for honorarium - फोटो : KAUSHAMBI
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को जिले के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक परिसर में धरना दिया। बाद में संगठन की कार्यवाहक अध्यक्ष माया सिंह की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचकर आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्कर्स हेल्पर्स की समस्याओं को सुलझाने के लिए शासन स्तर पर संगठन को तत्काल वार्ता के लिए बुलाया जाए।
विज्ञापन

आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ दो माह का मानदेय दिलाने व 62 वर्ष की वर्कर्स हेल्पर्स की छंटनी के आदेश को तत्काल वापस लेने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को श्रम कानूनों के तहत श्रमिक का दर्जा मुहैया कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संजना दीक्षित, सुषमा सिंह, रेनू प्रजापति, कमलेश, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों पर राशन वितरण में धांधली का लगाया आरोप
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोटेदारों द्वारा जो राशन का वितरण किया जाता है उसमें धांधली की जा रही है। आरोप लगाया कि कुछ केंद्रों पर तो 50 से 70 किग्रा राशन कम दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed