फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ancient statue found in the field while digging soil

Kaushambi News: मिट्टी खोदाई के दौरान खेत में मिली प्राचीन मूर्ति

Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ancient statue found in the field while digging soil
कौशाम्बी ब्लॉक के बक्शी तारा गांव में खेत से मिट्टी खोदाई के दौरान जेसीबी से टकरा कर एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति के साथ एक पत्थर भी था। ग्रामीण पत्थर को मूर्ति का सिंघासन मान रहे हैं। इसकी सूचना जेसीबी चालक मुकेश यादव ने दी तो ग्रामीण दर्शन करने के लिए भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बक्शी तारा गांव के परमेश्वर त्रिपाठी ने अपने खेत की मिट्टी एक भट्ठा संचालक को बेच दी है। भट्ठा संचालक उसी खेत में मंगलवार की रात जेसीबी से मिट्टी की खोदाई करा रहा था। इसी दौरान जेसीबी से टकरा कर दो पत्थर बाहर निकल आए। जेसीबी चालक ने करीब जाकर देखा और पत्थर को ट्रैक्टर चालकों से साफ करवाया तो मूर्ति नजर आई। उसने इसकी सूचना खेत मालिक परमेश्वर त्रिपाठी को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परमेश्वर व उनके परिवार के नीरज त्रिपाठी, सुरेन्द्र त्रिपाठी सहित गांव के तमाम लोग खेत पहुंच गए। सभी ने मूर्ति को उठवाया और गांव के काली माता मंदिर में रख कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। सुबह होते ही मूर्ति मिलने की बात गांव वालों को भी पता चली तो दर्शन के लिए भीड़ लग गई। पत्थर की मूर्ति ढाई फिट ऊंची बताई जा रही है। यह मूर्ति किसकी है और कितनी पुरानी है, यह कोई नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रखर उत्तम का कहना है कि बक्शी तारा गांव के खेत में प्राचीन मूर्ति मिलने की जानकारी नहीं है। राजस्व निरीक्षक को भेजकर मूर्ति के बारे में जानकारी कराई जाएगी।

जिस स्थान से मिली प्राचीन मूर्ति वहां थी बंजारों की बस्ती
गांव के केशव देव और शिवकरन यादव बताते हैं कि जिस स्थान से मूर्ति मिली है, वहां पर पूर्व में बंजारों की बस्ती थी। यह जानकारी उनको पूर्वजों द्वारा दी गई थी। मूर्ति में उकेरी गई कला आकृति में पैर के नीचे लंबी सींग वाले भैंसे का सिर दबा है। दाहिने हाथ में भाले से भैंसे के गर्दन में चुभाया गया दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed