{"_id":"69dfe658cd3bb40ca5003847","slug":"an-innocent-child-strayed-from-school-police-found-him-and-handed-him-over-to-his-family-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-139819-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्कूल से भटक गया मासूम, पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्कूल से भटक गया मासूम, पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा
Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
चौकी चायल में मासूम को उसके पिता को सौंपती पुलिस। स्रोत पुलिस
कस्बा के नईम मियां का पूरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक मासूम भटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उन्हें सुपुर्द कर दिया। चलौली गांव निवासी चंद्र प्रकाश ने अपने छह वर्षीय बेटे रणवीर सिंह का दाखिला पास के सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी में कराया था। पिता ने बताया कि बुधवार को बच्चे का स्कूल में पहला दिन था। पिता उसे विद्यालय छोड़कर चले गए थे, लेकिन कुछ समय बाद ही बच्चा लापता हो गया।
भटकते हुए मासूम नईम मियां का पूरा मोहल्ला पहुंच गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को अकेला देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष पाल बच्चे को चौकी ले आए और उससे पूछताछ कर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया। दोपहर बाद बच्चे की पहचान रणवीर सिंह पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी चलौली के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता चौकी पहुंचे और बच्चे की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मासूम को सुरक्षित पिता को सुपुर्द कर दिया। वहीं, इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बच्चा बुधवार को विद्यालय आया ही नहीं था।