फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An innocent child playing outside the house was crushed by a tractor and died

Kaushambi News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
An innocent child playing outside the house was crushed by a tractor and died
कड़ाधाम कोतवाली के अफजलपुर सातो का मजरा हकीमपुर गांव में बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय दो वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग निकला। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हकीमपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद खेती करते हैं। उनकी पत्नी कुसमा ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा साहिल घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से जख्मी बालक को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोेगों ने चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed