फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   amit sah railly

किसानों को दिया कर्ज माफी का दिलासा

Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
amit sah railly
other
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में ही चायल के मूरतगंज मेला बाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सपा-कांग्रेस पर हमला कर तेवर दिखाए तो तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। अखिलेश बाबू व राहुल बाबा कहकर गठबंधन पर कटाक्ष करना शुरू किया तो भीड़ उत्साहित हो गई। लैपटाप मिला कि नहीं...,बिजली मिल रही है कि नहीं...जैसे सवाल कर युवाओं में उत्साह भरा तो वहीं किसानों को फसल बीमा योजना, कर्ज माफी समेत तमाम योजनाओं का लाभ देने का वादा कर दिलासा भी दिया।
विज्ञापन


   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने निर्धारित समय से जनसभा स्थल करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। करीब दो बजे वह मंच पर पहुंचे। स्वागत होने के बाद उन्होंने माइक थामा और भारत माता की जय का उद्घोष किया। इस बीच उन्होंने कहा कि तेजी से बोलिए। मोदी जी यूपी में ही हैं। आवाज इतनी हो कि उन तक पहुंच जाए। इसके बाद भीड़ ने भारत माता की जय बोलना शुरू किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पश्चिम में हम जीत गए हैं। अब पूरब की बारी है। पीएम मोदी यूपी के ही हैं। वाराणसी से सांसद हैं। पीएम मोदी को पूर्वांचल से जोड़ते हुए कहा कि यहां के लोगों को भाजपा की सरकार बनने पर एक हजार करोड़ सालाना मिलेगा, जिससे विकास होगा।
विज्ञापन


किसान व युवाओं से वह बीच-बीच सवाल करते रहे और सपा-कांग्रेस व बसपा पर हमला बोलते रहे। राहुल गांधी व अखिलेश को शहजादा बताते हुए कहा कि पूरा यूपी इनसे परेशान हो गया है। सुरक्षा का मसला उठाते हुए कहा कि माताओं-बहनों का अपमान हो रहा है। कहा कि यदि आपको 24 घंटा बिजली चाहिए, गांवों में अस्पताल व दवा खाना चाहिए, आपका एक-एक किलो धान बिके वह भी समर्थन मूल्य पर तो आप भाजपा को वोट दें। कहा कि केंद्र सब कुछ दे रही है, लेकिन नीचे तक नहीं आ रहा है। यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो केंद्र सरकार के साथ दोनों इंजन पटरी पर पूरी रफ्तार से दौड़ेंगे। इस दौरान कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, चायल प्रत्याशी संजय गुप्ता, मंझनपुर प्रत्याशी लालबहादुर और सिराथू प्रत्याशी शीतला प्रसाद पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठे रह गए कैलाश विजयवर्गीय
चायल में आयोजित भाजपा की जनसभा में अमित शाह से पहले राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय पहुंचे थे। जनसभा में अमित शाह पहुंचे तो उन्होंने स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह ने अपना भाषण दिया। इस दौरान कैलाश विजय वर्गीय को बोलने का कोई मौका नहीं मिला।

 खाली कुर्सियों के भरने पर मिली राहत
भाजपा की जनसभा में करीब साढ़े 11 बजे तक कुर्सियां खाली थीं। इससे भाजपा के नेता परेशान थे। उनकी बार-बार नजर खाली कुर्सियों पर ही जाकर टिक जाती थी। 12 बजे के बाद भीड़ जुटना शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। अमित शाह के आने से पहले तक स्थिति ठीक हो चुकी थी। इससे नेता खुद की मेहनत पर आश्वस्त हो गए थे।


पंडाल पकड़कर बैठे रहने की दी सलाह
जनसभा स्थल के जैसे ही अमित शाह का हेलीकाप्टर गड़गड़ाने लगा तो भाजपा नेता मंच से कहने लगे कि कार्यकर्ता पंडाल का पाइप पकड़ ले। हैलीपैड नजदीक होने के कारण हवा से पंडाल पलट सकता है। यह आवाज जैसे ही गूंजी कार्यकर्ता पंडाल के पोल से चिपक गए। अमित शाह के मंच पर पहुंचने के बाद ही पाइप छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed