फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   amit sah railly kaushambi

पूर्वांचल का भाग्य बदलेगा : अमित शाह

Wed, 22 Feb 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 22 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
amit sah railly kaushambi
kaushambi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सिराथू के कृषि मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि 15 साल से उत्तर प्रदेश बेहाल है। बुआ-भतीजे बारी-बारी से यूपी की सत्ता संभालते रहे और जनता को ठगते रहे। अब पूर्वांचल का भाग्य बदलेगा। सपा-बसपा की जमानत जब्त होगी। यूपी के अच्छे दिन की शुरूआत 11 से मार्च होगी। भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। सत्ता में आते ही कत्ल खानों को बंद करने का अध्यादेश लाया जाएगा। इसके साथ बेरोजगार युवाओं को घर बैठे नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन


      भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पदाधिकारियों के स्वागत के बाद सीधे माइक पर पहुंचे और जनता से संवाद शुरू किया। कहा यूपी में दो तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए वोट करें। न किसी को विधायक बनाने के लिए और किसी मंत्री को हटाने के लिए। 15 साल से यूपी में बसपा, सपा का क्रम चल रहा है। इन बुआ-भतीजों ने यूपी को बर्बाद किया है। भीड़ से पूछते हुए कहा कि 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है, किसानों का धान नहीं बिक रहा है, सुरक्षा नहीं रही है। माता, बहनों का अपमान हो रहा है। भाजपा सुशासन लाएगी, बिजली देगी, धान खरीदेगी। अखिलेश की सरकार में गुंडाराज था, जंगलराज था। लोगों के घर से बेघर कर उनकी जमीनों पर कब्जा किया गया। वह कहते हैं कि हमनें विकास किया। जिस गांधी परिवार ने 60 साल देश में राज किया वह आज हिसाब देेने के बजाय मांग रहे हैं। मैं हिसाब लेकर आया है। पीएम मोदी ने 90 योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया। सपा सरकार इन योजनाओं का लाभ आप तक नहीं पहुंचने दे रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 50 लाख महिलाओं को गैस चूल्हा दिया। दो करोड़ खाते खुलवाए। आपने ने 60 साल में क्या दिया। कहा कि पूर्वांचल के विकास को हर साल एक हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी। भाजपा की सरकार बनेगी तो तभी आप तक केंद्र की योजनाएं पहुंचेगी। प्रदेश में आपका रुपया लूटा गया है। थाना व तहसील सपा का कार्यालय थे। जिन सपा नेताओं के पास  कभी मोपेड होती थी, आज उनके पास लग्जरी गाडियां है। भाजपा की सरकार बनी तो बूचड़ खाने बंद करने के लिए तत्काल अध्यादेश लाया जाएगा। बेटियों की शिक्षा-दीक्षा मुफ्त होगी। भूमाफियाओं को ढूंढ़ कर जेल भेजा जाएगा। चलते-चलते कहा कि देश-प्रदेश का विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार बनाओ। जनता से तीनों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद, सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधान सभा प्रत्याशी शीतला प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश पासी, प्रशांत केशरी, उदयन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed