{"_id":"5e90c3ad8ebc3e76ad6490f3","slug":"ambulances-and-pickup-drivers-crossing-the-border-in-lockdown-kaushambi-news-ald2730576176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सीमा पार करा रहे एंबुलेंस और पिकअप चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सीमा पार करा रहे एंबुलेंस और पिकअप चालक
विज्ञापन

रोकटोक न होने की वजह से उठा रहे फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रशासन की ओर से भले ही जिले की सीमाएं सील कर बाहरी लोगों केे आवागमन पर प्रतिबंध लगाने का दावा किया जा रहा हो। पर कुछ निजी एंबुलेंस और पिकअप (चारपहिया वाहन) चालक आपातकालीन सेवा की आड़ में लोगों को एक से दूसरे जिले में पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान हवाई, रेल और सड़क मार्ग से यातायात ठप कर दिया गया है। सीमा पार करके आवागमन करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। ताकि कोरोना वायरस की रोकथाम हो सके। जिले की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। जिससे कि एक से दूसरे जिले में वाहनों की आवाजाही न हो सके। केवल आवश्यक वस्तुओं के आवागमन के लिए कुछ पिकअप और भारी वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। मरीजों को उपचारार्थ आवागमन के लिए एंबुलेंस को छूट दी गई है। इसका कुछ चालक बेजा फायदा उठा रहे हैं। चंद रुपयों के लालच में निजी एंबुलेंस और पिकअप चालक मरीजों को एक से दूसरे जिलों में पहुंचा रहे हैं। कड़ा इलाके का एक युवक गुरुवार को आवश्यक वस्तु की सप्लाई में लगे पिकअप वाहन के जरिए फतेहपुर से घर आया है। इसी तरह मंझनपुर कस्बे का एक युवक चार दिन पहले एंबुलेंस की मदद से प्रयागराज से घर आया है। यह तो सिर्फ एक उदाहरण है। सूत्रों की मानें तो रोजाना दर्जनों लोग इन्हीं माध्यमों से जनपद की सीमाएं लांघ रहे हैं।