फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Amazing, the electricity department pulled the wire of the high tension line in the ball

गजब, बिजली विभाग ने बल्ली में खींच दी हाईटेंशन लाइन की तार

Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Amazing, the electricity department pulled the wire of the high tension line in the ball
पश्चिम शरीरा के देवरी गांव में बल्ली के सहारे लगा हाई वोल्टेज विद्युत तार - फोटो : KAUSHAMBI
स्थानीय उपकेंद्र के देवरी गांव में एक नलकूप उपभोक्ता को विद्युत उपलब्ध कराने के लिए विभाग के अफसरों ने नियमों को ताक पर रख दिया। बस्ती के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन को पोल नहीं बल्कि बल्ली के सहारे खींच दी गई। इसे लेकर आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को भी एक ट्रैक्टर में सवार व्यक्ति हादसे का शिकार होते-होते बचा। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

देवरी गांव के एक व्यक्ति ने पिछले दिनों नलकूप का कनेक्शन लिया है। विभाग का इस्टीमेट भी उसने जमा किया। विभागीय सूत्रों की माने तो जेई ने लाइन जल्दी चालू कराने की जल्दबाजी में स्टोर से समान आने का इंतजार ही नहीं किया। बस्ती के बीच से ही हाईटेंशन लाइन की तार बल्ली में क्लैंप आदि लगाकर खींच दिए गए। तार बल्ली के सहारे खींचे होने के कारण वह ढीले होकर काफी नीचे लटक रहे हैं। जिसकी वजह से हादसे का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लादकर एक व्यक्ति सड़क से जा रहा था। तभी ट्राली के ऊपर लदा भूसा तार से टकरा गया। इससे चिंगारी निकलने लगी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। इस बाबत अधिशाषी अभियंता अंकित कुमार का कहना है हाईटेंशन लाइन अगर बल्ली के सहारे खींची गई है तो गंभीर बात है। फिलहाल वह मामले का पता करेंगे। अगर नलकूप का इस्टीमेट आदि जमाकर संचालन हो रहा है तो तार खींचने के लिए पोल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed