फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Amazing! The accused accountant was made a member of the investigation team, how will justice be achieved

Kaushambi News: गजब! आरोपी लेखपाल को ही बना दिया जांच टीम का सदस्य, कैसे मिलेगा इंसाफ

Mon, 26 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 26 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Amazing! The accused accountant was made a member of the investigation team, how will justice be achieved
प्रयागराज से पर्यटन स्थल कौशाम्बी को जाने वाली फोरलेन सड़क के मुआवजे में राजस्व व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की मिली भगत सामने आई है। उनपर किसानों से सांठ-गांठ कर जमीन को धारा 80 कराकर करोड़ों रुपए का गोलमाल किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

कोसम इनाम के मजरा गढ़वा निवासी अमृत लाल, पितंबर लाल और जयसिंह ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आराजी संख्या 1030 में जयसिंह व अमृतलाल सह खातेदार हैं। वहीं, 1031 में पितंबर आदि खातेदार हैं। इन्हीं दोनों आराजी से फोरलेन सड़क गुजरी है। लेकिन, तत्कालीन लेखपाल फर्जीवाड़ा कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए 1032 व 1033 में सड़क निर्माण दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

काश्तकरों ने तीन मई को जिलधिकारी से इसकी शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया था। काश्तकारों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार की अगुवाई में लेखपालों की टीम जांच करने पहुंची तो टीम में आरोपी लेखपाल भी शामिल रहा, जो मामले की लीपापोती करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टीम में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी लेखपाल अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवाने का दबाव बना रहा है। लेकिन, टीम में शामिल सदस्यों ने जांच रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी लेखपाल को टीम से हटाए बिना इंसाफ मिलना संभव नहीं है।

-----
किसी भी सूरत में जांच टीम मनमानी नहीं करने पाएगी। निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में आरोपी लेखपाल को इसलिए शामिल किया गया कि वह मौके पर जाकर बताए कि किस आधार पर उसने नापजोख की थी।--एसपी वर्मा, एसडीएम- मंझनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed