{"_id":"578d1fea4f1c1b8075c4b956","slug":"amar-ujala-tmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कॅरियर के लिए मेधावियों को मिले गुरुमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कॅरियर के लिए मेधावियों को मिले गुरुमंत्र
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं के बाद छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर का चुनाव करना चुनौतीपूर्ण होता है। इस मोड़ पर छात्रों को नए कॅरियर के चुनाव के लिए सजग रहना होगा। यह बातें जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी अशोक कुमार सिंह ने ‘अमर उजाला’ एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के दौरान कहीं। कहा, अपने कॅरियर को लेकर सजग रहें, बारहवीं की परीक्षा पास करना मंजिल नहीं, अभी सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करने हैं। इसके बाद उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किया।
नंदी वाणी स्कूल भरवारी में हुए मेधावियों के सम्मान में स्कूल के चेयरमैन अभिजीत कुमार केशरवानी व मैनेजर ज्योति केशरवानी ने मेधावियों को बधाई देने केसाथ उनके बेहतर कॅरियर के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तीन छात्रों को लकी ड्रा के जरिए 15, 10 एवं पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में टीएमयू की ओर से प्रतिभावान छात्रों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से प्रो.राजीव झा एवं विनय प्रकाश ने छात्रों को अपने विवि में संचालित विविध पाठ्यक्रमों की भी जानकारी दी।