फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegations of kidnapping and rape of a girl, complaint lodged with SP

Kaushambi News: युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, एसपी से शिकायत

Wed, 18 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allegations of kidnapping and rape of a girl, complaint lodged with SP
संदीपनघाट क्षेत्र में पांच महीने पहले लापता हुई एक युवती के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। युवती के बरामद होने के पांच महीने बाद पीड़ित पिता ने अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित परिवार ने बताया कि पांच महीने पहले क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक और कोखराज क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर दुष्कर्म किया था। आरोप है कि दोनों युवकों ने बेटी का अश्लील वीडियो भी बना कर उसे बेचने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन

युवकों के चंगुल से जान बचाकर घर लौटी युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर थाना पुलिस ने युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। वर्तमान में पीड़ित युवती गर्भवती है। इस बात की जानकारी से युवती के पिता और परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित पिता ने बेटी के साथ एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज है। 25 सितंबर 2025 को युवती और उसके पिता ने बेटी के बालिग होने का बयान देकर कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। अब फिर से पिता ने शिकायत की है। पूरे प्रकरण की जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed