{"_id":"64d294efa225a8e372025ff4","slug":"allegations-of-fake-payment-in-the-excavation-of-amrit-sarovar-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1984-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अमृत सरोवर की खुदाई में फर्जी भुगतान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अमृत सरोवर की खुदाई में फर्जी भुगतान का आरोप
Wed, 09 Aug 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के रकसराई गांव के अमृत सरोवर की खुदाई में मजदूरों काे फर्जी भुगतान किया जा रहा है। शिकायत पर बीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
चौपुरवा मजरा रक्सराई निवासी अमरदीप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। अमरदीप के मुताबिक रक्सराई गांव में 29 मई से 11 जून तक मनरेगा के तहत अमृत सरोवर की खुदाई का काम कराया गया। आरोप लगाया कि पंचायत मित्र व सचिव ने एपीओ मनरेगा से मिलीभगत कर 80 की जगह प्रतिदिन 139 मजदूरों का मस्टरोल भर फर्जी भुगतान करा लिया। आरोप है कि जिन मजदूरों का भुगतान कराया जा रहा है उसमें से अधिकांश लोग अलग-अलग प्रांतों में रह रहे हैं। जो पिछले 6-6 माह से गांव ही नहीं आए हैं।
बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। टीम में शामिल अरुण कुमार कुशवाहा आरईडी, जितेंद्र कुमार शुक्ला एडीओ पंचायत, कपिल त्रिपाठी एडीओ समाज कल्याण को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।