{"_id":"5d75508a8ebc3e013874813a","slug":"allegation-of-sexual-offence-on-bsp-district-president-kaushambi-news-ald254362894","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का इल्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का इल्जाम
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप
फतेहपुर की युवती ने राष्ट्रीय महिला आयोग व एसपी फतेहपुर से की शिकायत
जिलाध्यक्ष बोले, उन्हें फर्जी फंसाया जा रहा है
मंझनपुर (कौशाम्बी)। बहुजन समाज पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर फतेहपुर की एक युवती ने यौनशोषण तथा गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ ही एसपी फतेहपुर से की है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें फर्जी फंसाया जा रहा है।
फतेहपुर जिले की एक युवती ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी दोस्ती कौशाम्बी के नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष राजू गौतम से हुई थी। पीड़िता की मानें तो इसके बाद जिलाध्यक्ष ने विवाहित होते हुए खुद को अविवाहित बताया और कोर्ट मैरिज कर ली। पीड़ित युवती को जब बाद में जिलाध्यक्ष के शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने अधिकारियों को शिकायती पत्र देना शुरू कर दिया। दबाव बढने पर 16 अप्रैल 2018 को जिलाध्यक्ष ने बाकायदा पंचायत की लिखापढ़ी में उसे अपनी पहली पत्नी होने का दर्जा दिया। इसके बाद और इससे पहले भी यौन शोषण करते रहे। कई बार गर्भपात कराया। पीड़िता को जब जिलाध्यक्ष ने अपनाने से इनकार कर दिया तो उसने राष्ट्रीय महिला आयोग तथा एसपी फतेहपुर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ गौतम उर्फ राजू गौतम का कहना है कि लड़की उन्हें फर्जी फंसा रही है। दो साल पहले भी उसने अफसरों को शिकायती पत्र दिया था, तब समझौता हो गया था। वहीं, कौशाम्बी एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।