फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   All stations will provide a blockade

सब स्टेशन चालू कराने को होगा चक्काजाम

Fri, 05 Dec 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
All stations will provide a blockade
मंझनपुर। सिराथू में बने 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने की जिद में अड़ी भाकियू का धरना 23वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि सब स्टेशन चालू कराने के बाद भी धरना समाप्त होगा। धरना स्थल पर भाकियू ने आठ दिसंबर को महापंचायत का आयोजन किया है। साथ ही इसके बाद कार्यकर्ता चक्काजाम भी करेंगे।
नवनिर्मित 132 केवीए बिजली उपकेंद्र सिराथू को चालू कराने के लिए 23 दिन से भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता सब स्टेशन पर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को भी इनका धरना जारी रहा। इस दौरान भाकियू के मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा कि संगठन का एक ही मकसद है। जनसमस्याओं का समाधान कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत उपकेंद्र सिराथू छह माह से बनकर तैयार है। हैंडओवर के बाद भी सबस्टेशन को चालू नहीं किया जा रहा है। इससे ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने सब स्टेशन चालू होने के बाद ही धरना खत्म करने को कहा है। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान कहा कि आठ दिसंबर को धरनास्थल पर महापंचायत होगी। इससे पहले उपकेंद्र चालू नहीं किया गया तो कार्यकर्ता चक्काजाम करेंगे।  इस मौके पर सुशील सिंह, सिद्धशरण गुप्ता, रणवीर सिंह, सुनीता देवी, नूरमियां, मोतीलाल, मुख्तार अहमद, निहालउद्दीन, रईस अख्तर, शाबिरअली, शमीम अहमद, तालिब हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed