{"_id":"5c1be369bdec2256ff44be4a","slug":"all-elgible-will-get-the-pm-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पात्रों को मिलेगा पीएम आवास: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पात्रों को मिलेगा पीएम आवास: डीएम
Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शीतकालीन भ्रमण के तहत गुरुवार को चायल ब्लॉक के चिल्लाशाबाजी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधीनस्थों को निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही गांव भ्रमण कर विकास कार्यो का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराया जाएगा।
डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विभाग की समस्याओं, धान खरीद, सौभाग्य योजना, कानून-व्यवस्था, कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यो की गुणवत्ता, सांसद निधि के कार्य, दीवार लेखन, चाइल्ड फ्रेंडली शौचालय, पेयजल योजना, उज्ज्वला योजना, सम्पर्क मार्ग का निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों एवं नालियों का निर्माण, आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मीजल्स रूबेला टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण, मृदा परीक्षण, सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं सहित अन्य संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की।
इसके लिए उन्होंने चौपाल में मौजूद लाभार्थियों से जानकारी ली। कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को पैमाइस कराकर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, दिब्यांगजन कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गांव में कैंप लगाकर पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी अपात्र द्वारा योजना से लाभान्वित की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ग्रामीणों से शौचालय के इस्तेमाल पर जोर दिया। कहा कि खुले में शौच न करें, इससे गंदगी एवं बीमारी फैलती है। चौपल में एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इन्द्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, डीडीओ विजय कुमार, पीडी राजेश कुमार मिश्रा, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा समेत सभी विभागों के अफसर के साथ ही तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।