फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Akshay Tritiya's market dressed in the bustle of offer

ऑफर की भरमार के बीच सज गया अक्षय तृतीया का बाजार 

Tue, 07 May 2019 02:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Akshay Tritiya's market dressed in the bustle of offer
अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया का बाजार  सज गया है। मंगलवार को अक्षय तृतीया  के मौके पर व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। क्योंकि इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, इस वजह से शहर के तमाम ज्वैलरी शो रूम में भीड़ जुटने का अनुमान है। इसके अलावा ऑटो मोबाइल,  इलेक्ट्रानिक्स और मोबाइल बाजार की भी चांदी होने के आसार है। बाजार  विशेषज्ञों के मुताबिक अक्षय तृतीया पर 200 से 300 करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है। ज्वैलरी क्षेत्र की ब्रांडेड कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तमाम ऑफर भी दिए हैं।
विज्ञापन


होली के बाद से ही बाजार बेहद सुस्त चल रहा है। अब अक्षय तृतीया के मौके पर शहर के बाजार में रौनक लौट आई। सहालग होने की वजह से लोग बहु, बेटी आदि के लिए ज्वैलरी अक्षय तृतीया पर ही खरीदना  पसंद करते हैं। इसी वजह से शहर के तमाम ज्वैलरी शो रूम एक दिन पूर्व ही सज गए। सिविल लाइंस स्थित रिलायंस ज्वैलस की ओर से हीरे एवं सोने के गहनों की बनवाई पर 25 फीसदी की छूट का ऑफर दिया गया है। इसी तरह सरदार पटेल मार्ग स्थित तनिष्ठ ने भी गोल्ड ज्वेलरी पर 25 फीसदी की छूट बनवाई पर दी है।
विज्ञापन


राज रतन, आधुनिक ज्वैलर्स आदि शोरूम को भी सजाया गया है। रानीमंडी स्थित बच्चा जी ज्वैलर्स के अमिताभ टंडन ने बताया कि अक्षय  तृतीया पर पायल, अंगूठी, माथे का टीका आदि की ज्यादा बिक्री होती है। उन्होंने बताया कि सोने का रेट सोमवार को 32500 प्रति दस ग्राम एवं चांदी 38500 रुपये प्रति किलो रही। उधर शहर का इलेक्ट्रानिक्स भी गुलजार रहा।  विवेकानंद मार्ग, सिविल लाइंस, जानसेनगंज, कटा आदि बाजार में स्थित शोरूम के बाहर फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि उत्पादों को सजा दिया गया। वहीं दूसरी ओर ऑटो सेक्टर में भी इस बार खासी हलचल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फी संख्या में लोगों ने बाइक, कार की बुकिंग पहले ही करवा ली है। अब वे मंगलवार को डिलीवरी के लिए संबंधित शोरूम पहुंचेंगे। कान्हा मोटर के एसआर अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बाइक, स्कूटी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा बिकेेंगे। कहा कि हीरो मोटर्स की स्क्रैच कार्ड स्कीम ग्राहकों के लिए आई हुई है। इसमें गिफ्ट सुनिश्चित है। इसी तरह टीवीएस, होण्डा, मारूति, महिंद्रा, डस्टन, टाटा आदि के शो रूम में भी बुकिंग के लिए लोग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed