{"_id":"58ac8ea34f1c1b9954b248b5","slug":"akhilesh-yadav-railly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता नहीं जान पाई बीजेपी के मन की बात: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता नहीं जान पाई बीजेपी के मन की बात: अखिलेश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी कहते हैं कि हमने कुछ नहीं किया। हमने जो किया उसे बताने की जरूरत नहीं है, हमारा काम बोलता है। ये जो बगल में हाईवे है, देख लिजिए हमने ही इसे बनवाया है। जो कहते हैं, हमने कुछ नहीं किया, वो बताएं उन्होंने क्या किया। सुप्रीमकोर्ट भी हमारी समाजवादी पेंशन की तारीफ कर रही है, फिर भी सवाल उठाएं जा रहे हैं। नोटबंदी के बाद लाइन में लगने वाले लोग बीजेपी के खिलाफ मतदान के दिन लाइन लगाएंगे और सपा को जिताएंगे। उक्त बातें सिराथू विधानसभा क्षेत्र के कादीपुर मेला मैदान में मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव ने कही।
सीएम अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जनसभा स्थल पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही अखिलेश बोले की चारों तरफ लाल टोपी दिख रही है, यह समाजवाद की जीत का आगाज है। कहा कि कई लोगों ने हमसे कहा कि आपने कांग्रेस से गठबंधन क्यों किया और इतनी ज्यादा सीटें क्यों दे दीं। मैंने उनसे यही कहा कि हम समाजवादी हैं, हमारा दिल बड़ा है, इसलिए राहुल से दोस्ती भी बड़ी की है। साइकिल को पंजे का सहारा मिला है, अब उसने रफ्तार पकड़ ली है। लोहिया आवास सपा सरकार ने दिया। एंबुलेंस सेवा शुरू की, आज घायलों की मौत नहीं होती। आपकी सुरक्षा के लिए 100-डायल की व्यवस्था की है। समाजवादी पेंशन का लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार बनी तो पांच सौ नहीं एक हजार पेंशन देंगे और हर गरीब को देंगे। लैपटाप बांटा, सिंचाई माफ की, कन्या विद्या धन दिया। बीजेपी ने नोट के लिए गरीबों को लाइन में लगा दिया।
लोगों की मौतें हुई। गरीब, किसान, मजदूर सबको बीजेपी ने रुलाया। पत्थर वाली सरकार से भी दूर रहिएगा। उन्होंने भी कुछ नहीं किया। अब वह विकास की बात करती हैं। लखनऊ में जो हाथी खड़ा है व नौ साल से खड़ा है, और जो बैठा है, वह बैठा है। बीजेपी से बीएसपी की साठगांठ है। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करते हैं। तीन साल से यही हो रहा है, आज तक कोई बीजेपी के मन की बात नहीं जान सका। बीजेपी के सांसदों ने क्या किया, यह वह नहीं बताते हैं। कहा कि पुलिस भर्ती अब मेरिट से होगी। युवाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन देंगे। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एक किलो मिल्क पाउडर और एक लीटर घी देंगे, ताकि वह स्वस्थ रहें। कहा कि सपा के पक्ष में हवा चल रही है। कांग्रेस व सपा गठबंधन के प्रत्याशियों को जीता कर भेजें, सड़क, बिजली, पानी की सुविधा और मजबूत की जाएगी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, प्रत्याशी वाचस्पति, हेमंत टुन्नू और तलत अजीम आदि लोग रहे।