फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   akbarabad gurauli

प्रेमी जोड़े के बेटे के मुंडन में छावनी बना रहा गांव

Mon, 10 Apr 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
akbarabad gurauli
कौशाम्बी
सरायअकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव के एक मंदिर में रविवार को प्रेमी जोड़े के बेटे का मुंडन होना था। विवाहिता इसी गांव की थी और प्रेमी का ननिहाल था। दोनों चार साल बाद गांव आ रहे थे। इसकी जानकारी विवाहिता के परिजनों को हुई तो वह आग बबूला हो गए। गांव में विवाद होने की संभावना थी। प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार सुबह से गांव में सरायअकिल थाने की पुलिस समेत कई थानों की फोर्स तैनात कर रखी थी। गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर रखा था।
विज्ञापन


   पूरामुफ्ती गौसपुर निवासी धर्मेंद्र ने अकबराबाद गुहौली गांव की एक युवती को छह दिसंबर 2013 को भगा ले गया था। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। धर्मेंद्र के दो बेटे पैदा हुए। छोटे बेटे का मुंडन कराने के लिए उसकी पत्नी ने अपने गांव के मंदिर में मन्नत मांगी थी। रविवार को धर्मेंद्र के बेटे का मुंडन होना था। इसकी जानकारी विवाहिता के मां-बाप व अन्य लोगों को हुई तो वह आगबबूला हो गए। गांव में तनातनी का माहौल हो गया। धर्मेंद्र ने इसकी जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। धर्मेंद्र का इसी गांव में ननिहाल भी है। शनिवार की देर रात विवाहिता के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर में फायरिंग हुई है। दरवाजे में दो सुराख हो गए हैं। फायरिंग की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। हालांकि इसे वह संदिग्ध मान रही है। तनातनी को देखते हुए एसपी ने गांव में सरायअकिल एसओ अनिल सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। भारी दबाव के बीच धर्मेंद्र ने अपने बेटे के मुंडन कार्यक्रम को निरस्त किया, लेकिन देर शाम उसने भंडारा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed