{"_id":"68e2be58f7ecbcae0e0474f6","slug":"ajuha-highway-cut-opened-officials-inspected-the-site-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131017-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अजुहा हाईवे कट खुला, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अजुहा हाईवे कट खुला, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण
Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अजुहा नवीन मंडी गेट के सामने बंद कट का सीमेंटेड क्रॉस बैरियर हटाते एनएचआई कर्मचारी। संवाद
नगर पंचायत में रामलीला और दशहरा मेला आयोजन को लेकर व्यापारियों और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के लगातार प्रयासों के बाद रविवार को नेशनल हाईवे का कट खोल दिया गया।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ और सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी की मौजूदगी में एनएचएआई अधिकारियों ने कट खुलवाया।
एनएचएआई प्रबंधक मो. जुनैद ने बताया कि नवीन मंडी गेट के सामने पूरा कट खोल दिया गया है, जबकि भोला चौराहा के पास स्थित कट को आंशिक रूप से खोला गया है। किराना गली की ओर जाने वाले रास्ते का कट उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद खोलने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने रामलीला मंचन स्थल का निरीक्षण किया और मेला अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि मेले में भीड़ को देखते हुए यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी।