{"_id":"57e034b34f1c1bf641a820e6","slug":"airforce-itbp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स व आईटीबीपी सेंटर की बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स व आईटीबीपी सेंटर की बढ़ाई गई सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
उड़ी में अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद एयरफोर्स के ट्रेनिंग सेंटर व आईटीबीपी सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। माह भर पहले एयरफोर्स के ट्रेनिंग सेंटर में एक संदिग्ध घुस गया था। इस संदिग्ध को एयरफोर्स कर्मियों ने पूरामुफ्ती पुलिस के हवाले किया था।
पूरामुफ्ती व पिपरी थाना क्षेत्र में एयरफोर्स बमरौली का ट्रेनिंग सेंटर व इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस का सेंटर आता है। इस लिहाज से यहां की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी इलाहाबाद पुलिस के अलावा इन दोनों थानों की पुलिस पर होती है।
उड़ी में रविवार को आतंकी हमला हुआ। 18 सैनिक मारे गए, जबकि 20 सैनिक घायल हो गए। इस हमले के बाद से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके तहत सीओ चायल रामभवन यादव ने सोमवार को पूरामफ्ती एसओ धर्मेंद्र सिंह व पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। रात में गश्त की जाए। किसी भी संदिग्ध के दिखाई देने पर उससे कड़ाई से पूछताछ करें। रहीमाबाद व सल्लाहपुर चौकी पुलिस को भी सख्त हिदायत इस मामले में दी गई है।