फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After taking four lakhs, sold the land to someone else, sued

Kaushambi News: चार लाख लेने के बाद दूसरे को बेच दी भूमि, मुकदमा

Wed, 17 Jan 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 17 Jan 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
After taking four lakhs, sold the land to someone else, sued
पिपरी कोतवाली के बदलेपुर गांव स्थित एक भूमि को महिला व एक गवाह ने बिक्री कर साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। दाखिल खारिज होने से पहले भूमि की रजिस्ट्री दूसरे के नाम कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली के पीपल गांव निवासी जगमोहन मौर्य का कहना है कि उसने बलहेपुर में एक बीघा भूमि का सौदा किया था। भूमि खरीदने के लिए काश्तकार सांवला देवी पत्नी सुखई निवासी शाहपुर पेरवा से संपर्क किया।
विज्ञापन

23 अगस्त 2017 में जगमोहन ने भूमि की रजिस्ट्री कराई। इस दौरान गवाह के रूप में बलहेपुर गांव का ओमप्रकाश भी रहा।
जगमोहन मौर्य का आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान इस बात की भी लिखा-पढ़ी हुई थी कि सांवला देवी अनुसूचित जाति की नहीं है, लेकिन यह बात उससे छिपाई गई। नतीजतन दाखिल-खारिज न होने का फायदा उठाते हुए सांवला देवी व ओमप्रकाश ने उस भूमि को दूसरे को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद घटना की जानकारी होने पर जगमोहन ने पैसा वापस मांगा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed