फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After quarrel with sisters, teenager hanged himself

बहनों से झगड़े के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, कोहराम

Sat, 09 Apr 2022 06:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
After quarrel with sisters, teenager hanged himself
कौशांबी कोतवाली के (बिजिया चौराहा) सतीरा नाले के पास शनिवार को बबूल के पेड़ में फांसी पर लटका एक किशोरी का शव बरामद हुआ। किशोरी ने बहनों से झगड़े के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोसम इनाम के मजरा गढ़वा जगन्नाथ खेती किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। जगन्नाथ के मुताबिक उसके नौ बेटियां और एक बेटा है। बताया कि बिजिया चौराहे के पास उसने बटाई पर खेत ले रखा है। शनिवार की भोर वह बच्चों को घर पर छोड़कर पत्नी के साथ फसल काटने गया था। सुबह पांच बजे बहनों से झगड़ा करके पांचवें नंबर की बेटी प्रमिला (15) घर से गायब हो गई। घर में मौजूद सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसी बीच शाम चार बजे के करीब खेत काटने गए किसानों ने सतीरा नाले के पास बबूल के पेड़ की डाल में दुपट्टे के सहारे एक किशोरी का शव फांसी पर लटकता देखा। सूचना के बाद पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शिनाख्त के लिए प्रयास किया। कुछ देर में ही मृतक किशोरी के परिजनों ने पहुंचकर उसकी पहचान प्रमिला के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed