{"_id":"6872b4d94264863866077346","slug":"after-living-in-live-in-relationship-for-seven-years-distance-was-maintained-allegations-of-threat-for-pressuring-for-marriage-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127889-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सात साल से लिव इन में रहने के बाद बनाई दूरी, शादी का दबाव बनाने पर धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सात साल से लिव इन में रहने के बाद बनाई दूरी, शादी का दबाव बनाने पर धमकी का आरोप
Sun, 13 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक महिला को उसके पति की मौत के बाद पड़ोसी युवक ने सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रखा। चार साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली। अब उसने पीड़िता से दूरी बना ली है। शादी के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देता है।शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की करीब 11 साल पहले मौत हो गई थी। पति से उसे एक बेटी समेत तीन बच्चे हैं। पति की मौत के बाद पड़ोसी युवक उसे बच्चों समेत गुजरात के सूरत शहर लेकर गया। वहां रहने के लिए एक कमरा दिलाकर सारा खर्चा उठाता था। सात साल तक पत्नी की तरह रखा।
उससे शादी का वादा करने के बावजूद चार साल पहले आरोपी ने दूसरी युवती से विवाह कर लिया। इसके बाद उससे दूरी बनाने लगा। अब खर्चा भी नहीं दे रहा है। शादी कर खर्चे देने का दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।