फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After Ganges and Yamuna, small rivers are now in spate

गंगा-यमुना के बाद अब छोटी नदियों में उफान

Mon, 30 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
After Ganges and Yamuna, small rivers are now in spate
After Ganges and Yamuna, small rivers are now in spate - फोटो : KAUSHAMBI
गंगा-यमुना के बाद अब छोटी नदियों में उफान
विज्ञापन

ससुरखदेरी नदी पर बने सभी रपटे डूबे, बाधित हुए लिंक मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गंगा-यमुना की रफ्तार थमने के बाद दोआबा में अब छोटी नदियां उफान पर हैं। इन नदियों पर बने पुल (रपटा) डूब गए हैं। पुल से दो फिट ऊपर पानी बहने के कारण लिंक मार्ग से आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीण अब प्रमुख मार्गों से आते-जाते हैं। नदियों का उफान इसी तरह जारी रहा तो तटवर्ती गावों में पानी घुस सकता है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

हफ्ते भर पहले पहाड़ों में भारी बरसात और बांधों से पानी छोड़े जाने से गंगा-यमुना में बाढ़ आ गई थी। दोनों नदियाें का पानी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर चला गया था। यमुना नदी की बाढ़ तो जिले में कहर बरपाने लगी थी। मंझनपुर और चायल तहसील के दो दर्जन गांवों में यमुना का पानी प्रवेश कर गया था। आधा दर्जन गांव टापू बन गए थे। गंगा-यमुना का पानी नालों के रास्ते ससुरखदेरी और किलनहाई नदियों में उल्टा जाने लगा था। चार दिन से गंगा-यमुना में बाढ़ की रफ्तार थमी तो तराई क्षेत्र के लोगाें ने राहत की सास ली। प्रशासन भी सुकून महसूस करने लगा था। इसी बीच जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण छोटी नदियां भी उफान पर आ गई हैं। शनिवार की शाम से ससुरखदेरी नदी पर बना तेरहरा, भड़ेसर समेत विभिन्न गांवों के समीप बने पुल (रपटा) डूब गए। रविवार को रपटा से करीब दो फिट ऊपर पानी बह रहा था। इसके चलते लिंक मार्ग से आवागमन ठप हो गया। हिम्मत जुटाकर पैदल अथवा साइकिल सवार ही पानी से गुजर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि इन नदियों में बाढ़ की रफ्तार यही रही तो आवागमन बाधित होने के साथ ही किनारे बसे गांवों में भी पानी घुस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed