फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   after dap now the shortage of urea

डीएपी के बाद अब यूरिया का संकट, किसानों में आक्रोश

Sun, 26 Dec 2021 06:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
after dap now the shortage of urea
रबी की फसलों के लिए सहकारी समितियों में डीएपी के बाद अब यूरिया का संकट खड़ा हो गया है। कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहरिया स्थित सहकारी समिति से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बाहर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर प्राइवेट दुकान से खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। क्षेत्रीय किसान सचिव पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि लगभग 600 बोरी यूरिया आने के बाद भी उन्हें आवश्यकतानुसार यूरिया नहीं मिल पा रही है। एक आधार कार्ड में मात्र दो बोरी खाद दी जा रही।सोसाइटी में यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को सही समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसानों को तीन-तीन दिन समिति का चक्कर लगाना पड़ रहा है। म्योहर गांव के सूर्य प्रकाश, रामधनी, दातादीन आदि किसानों का कहना है कि गेहूं की फसलों की सिंचाई के बाद तुरंत खाद डालनी पड़ती है। लेकिन सही समय पर यूरिया खाद किसानों को नहीं मिल पा रही है। जिन्हें मिलती भी है तो वह आवश्यकता से बहुत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed