{"_id":"68964cc41fc2d85c740cc01c","slug":"after-a-fight-with-his-wife-a-middle-aged-man-consumed-poison-and-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128889-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पत्नी से झगड़े के बाद अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पत्नी से झगड़े के बाद अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
कोतवाली के कशिया पश्चिम गांव में बुधवार को एक अधेड़ ने पत्नी से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
कशिया पश्चिम निवासी महेश दिवाकर (50) मजदूरी करते थे। पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद के बाद महेश दोपहर में घर के भीतर सो गए थे। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर अचानक चीखने-चिल्लाने लगे। पड़ोसियों की मदद से फौरन उन्हें पीएचसी मूरतगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महेश के दो बेटे मुकेश और छोटू व बेटी कोमल समेत तीन बच्चे हैं। सभी की शादी हो गई है। दोनों बेटे मुंबई में रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर दोनों घर के लिए रवाना हो गए। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया पत्नी से मामूली विवाद के बाद अधेड़ के आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।