{"_id":"67db1b364cb23469370aeed0","slug":"after-a-fight-over-food-at-a-party-a-truck-driver-ran-over-two-brothers-one-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123225-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दावत में खाने को लेकर झगड़े के बाद ट्रक चालक ने सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दावत में खाने को लेकर झगड़े के बाद ट्रक चालक ने सगे भाइयों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
मृतक सोनू निषाद की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
महेवाघाट कोतवाली के बैरागीपुर गांव में दावत में खाने को लेकर झगड़े के बाद आक्रोशित चालक ने सगे भाइयों को ट्रक से कुचल दिया। इलाज के लिए ले जाते वक्त एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मंगलवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
बैरागीपुर निवासी रामखेलावन का महेवाघाट में भी घर है। सोमवार रात बैरागीपुर गांव में श्रवण निषाद के यहां दावत में रामखेलावन का बेटा सोनू (16) बड़े भाई राजेश के साथ बाइक से गया था। गांव के ही ट्रक चालक पवन से वहां खाने को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर पवन ने जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया।
दावत के बाद रात करीब 11 बजे राजेश व सोनू बाइक से अपने घर महेवाघाट जा रहे थे। रामखेलावन ने बताया कि बैरागीपुर मोड़ के समीप पवन ने अपनी ट्रक से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए भाइयों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोनू की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने ट्रक चालक पर कुचलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप ने बताया आरोपी पवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
एक किमी तक ट्रक में फंसकर घिसटी बाइक
मंझनपुर। दावत में खाना खाने को लेकर हुए झगड़े से ट्रक चालक पवन काफी आक्रोशित था। ग्रामीणों ने बताया कि रात 11 बजे दोनों भाई बाइक से जैसे ही निकले पवन भी ट्रक लेकर पीछे-पीछे चल दिया। बैरागीपुर मोड़ के समीप टक्कर के बाद बाइक पलट गई और दोनों भाई गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब एक किमी दूर तक घिसटती चली गई।