फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Advocates of the District Court abstaining from judicial work in protest against the assault on the partner

साथी से मारपीट के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे जिला कचहरी के अधिवक्ता

Mon, 25 Apr 2022 08:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Advocates of the District Court abstaining from judicial work in protest against the assault on the partner
साथी के साथ मारपीट, अभद्रता के विरोध में सोमवार को जिला कचहरी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बैठक के बाद जनपद न्यायाधीश को मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिला कचहरी के 48 खंभा परिसर में मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनु त्रिपाठी व तुषार तिवारी कि अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि करारी के सोनारन टोला निवासी अधिवक्ता नंद किशोर के साथ शनिवार को कस्बे के लोगों ने मारपीट व अभद्रता की।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित ने करारी कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसी प्रकार अधिवक्ता केपी त्रिपाठी के बेटे संदीप के साथ सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस संचालक व उसके साथियों ने तीन दिन पूर्व मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सभी अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश के पास पहुंचकर दोनों घटनाओं पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न हुई तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिला जज ने मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, शत्रुघ्न प्रसाद समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed