{"_id":"ff8086e92e9ebebaa8f09e11dd4dff36","slug":"advocates-landed-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरे अधिवक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
चायल। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे वकीलाें का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। तबादले की जिद पर अड़े वकीलोें ने चायल-मनौरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर किसी तरह जाम को खत्म कराया। इसी के साथ महीनेभर से चल रहा वकीलों का धरना भी समाप्त हो गया।
बता दें कि चायल तहसील में कार्यरत तहसीलदार की कार्यप्रणाली से खफा अधिवक्ता 28 दिनों से धरने पर बैठे थे। मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए वकीलों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। नारेबाजी करते हुए तहसील से निकले वकीलोें ने मनौरी-चयाल मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मुख्यमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। उधर, वकीलों के सड़क पर उतरने की भनक लगते ही मौके पर एसडीएम चायल रजनीश मिश्र, सीओ चायल आलोक कुमार पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं से बातचीत की।
एसडीएम ने वकीलों की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। कहा कि तहसीलदार कार्यालय स्तर की उनकी जितनी भी शिकायतें हैं, उसे बैठकर वे खुद दूर कराएंगे। एसडीएम के इस आश्वासन पर आंदोलनकारी अधिवक्ता जाम और 28 दिनों से चले आ रहे प्रदर्शन को समाप्त करने को राजी हो गए। इस दौरान चायल तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालबाबू ने बताया कि वकीलों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि अफसर अपने वादे पर खरे नहीं उतरते हैं, तो इससे भी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर धर्मराज ओझा, सुनील त्रिपाठी, दीपक सिंह, मोहम्मद आमिर, मूलचंद्र, धनंजय, प्रदीप कुमार, सगीर अहमद, दिनेश कुमार, उमाकांत, रामकुमार, मानसिंह, सगीर अहमद, सुखलाल, धनंजय, राजेश्वर, बांकेलाल, धारा सिह, अमर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।