{"_id":"68e95ee6e541dda8050341af","slug":"advocates-boycott-judicial-work-and-sit-on-strike-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131230-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठे अधिवक्ता
Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद
तहसील में अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
एसोसिएशन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से ही अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष बालेंद्रधर द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार और लेखपाल मनमानी ढंग से कार्य कर रहे हैं।
हदबंदी और बंटवारे के मामलों में न्यायालय के अंतरिम आदेश के बावजूद पैमाइश नहीं की जा रही है जिससे काश्तकारों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि वरासत संबंधी कई मामले लंबित हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।