{"_id":"5c16a54bbdec22570c3f71aa","slug":"advocate-died-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से अधिवक्ता की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से अधिवक्ता की मौत, कोहराम
Mon, 17 Dec 2018 12:49 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चरवा। क्षेत्र के हौसी गांव में रहने वाले एक डेंगू पीड़ित अधिवक्ता की शनिवार रात मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।चरवा इलाके के हौसी गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव (35) पुत्र बड़ेलाल पेशे से अधिवक्ता थे। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। परिजनों के मुताबिक करीब दस दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। मूरतगंज पीएचसी में उपचार से आराम नहीं हुआ तो अधिवक्ता को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले परिवार वालों ने पीजीआई लखनऊ में एडमिट करा दिया। जहां शनिवार रात अधिवक्ता की सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही केाहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सुबह मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।