फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Adverse entry for pharmacist sitting with feet on desk

Kaushambi News: मेज पर पैर रखकर बैठने वाले फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 06 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry for pharmacist sitting with feet on desk
सीएचसी सरसवां में सोमवार को नसबंदी शिविर में महिलाओं को जमीन पर लिटाने के मामले में डीएम डाॅ. अमित पाल की सख्ती से हड़कंप मच गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रसून जायसवाल से जवाब तलब किया गया है। ड्यूटी के समय मेज पर पैर रखकर मोबाइल फोन देखने वाले फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन




नसबंदी शिविर में महिलाओं को जमीन पर लिटाने की खबर फोटो सहित अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मामले की जांच करने डिप्टी सीएमओ हिंद प्रकाश मणि गए थे। जिला जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चार महिलाओं को बेड कम होने के कारण जमीन पर लिटाया गया था। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार इससे ज्यादा महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाया गया था। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी फार्मासिस्ट को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही निदेशालय को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed