फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Adolescent health tested in kada

कड़ा में किशोरियों की जांची गई सेहत

Tue, 20 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Adolescent health tested in kada
Adolescent health tested in kada - फोटो : KAUSHAMBI
कड़ा में जांची गई किशोरियों की सेहत
विज्ञापन

मंझनपुर/कड़ा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा में सोमवार को किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ ही सेहत की जांच की गई। बीमार किशोरियों को चिकित्सक दल ने दवाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी कड़ा डॉ. नीरज सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ. सुनीता सिंह, एएनएम सरोज कुशवाहा व आरबीएसके टीम की एएनम शारदा देवी ने किशोरियों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य,यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा से रोकथाम एवं संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में खून की कमी (एनीमिया) के विषय पर प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यालय की तमाम किशोरियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रिया मौर्या, जैनब व खुदैसा ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को सीएचसी प्रभारी द्वारा पुरस्कार व नकदी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एचईओ प्रभाकर सिंह, बीपीएम प्रदीप सिंह उर्फ डब्बू, सीडीपीओ कड़ा ज्ञानमती, अर्थ काउंसलर प्रशांत तिवारी ,एएनम कौशल्या आदि रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को दिया गया। प्रशिक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि किशोरियों में खून की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी होती है। इसे दूर करने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को गुलाबी आयरन की गोली तथा कक्षा छह से 12 तक के बच्चों को नीली आयरन की गोली खिलाई जाएगी। बच्चों को यह गोली एमडीएम के बाद खिलाने की सलाह दी गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी शिक्षकों को प्रत्येक कक्षा के लिए निर्धारित रजिस्टर में बच्चों का रिकॉर्ड भी रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed