फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Administration's bulldozer ran in Kasenda, acquired land was freed from occupation

Kaushambi News: कसेंदा में चला प्रशासन का बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई गई अधिग्रहीत भूमि

Sun, 27 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 27 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer ran in Kasenda, acquired land was freed from occupation
कसेंदा गांव में फोरलेन सड़क निर्माण से अ​धिग्रहीत भूमि को कब्जा मुक्त कराते एसडीएम चायल। स्रोत :
चायल। कसेंदा गांव में बौद्ध स्थली तक बन रही फोरलेन सड़क के लिए अधिग्रहीत भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के लिए शनिवार को तहसील प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। मुआवजा मिलने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला। चिह्नित घरों को ध्वस्त कर भूमि कब्जा मुक्त करा दी गई।
विज्ञापन

बमराैली एयरपोर्ट से कौशाम्बी बौद्ध स्थली तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण का काम कार्यदायी संस्था छात्र संघ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कर रही है। कसेंदा गांव के बीच से गुजरी सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसका मुआवजा मिलने के बाद भी गांव के कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इससे सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम आकाश सिंह ने शनिवार को राजस्व टीम के साथ माैके पर पहुंचकर मुआवजा के बाद भी अधिग्रहीत भूमि पर जमे कब्जे को बुलडोजर लगाकर खाली करा दिया। साथ ही राजस्व टीम को सड़क निर्माण में अड़ंगा डालने वाले भूमिहीनों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध कब्जा हटने से सड़क निर्माण में तेजी आएगी। इस मौके पर तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, पिपरी कोतवाली पुलिस और राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed