{"_id":"6a4963cd33b01da5660a54e1","slug":"administration-swings-into-action-after-child-death-health-teams-visit-every-home-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144150-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ले में दो वर्षीय मासूम अनामिका की संक्रामक बीमारी से मौत के तीन दिन बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ले में घर-घर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रत्येक घर में जाकर बुखार, खांसी, जुकाम, बदन दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षणों की जानकारी ली। जिन लोगों में बीमारी के लक्षण मिले, उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार कराने की सलाह दी गई। साथ ही लोगों को जलभराव नहीं होने, आसपास साफ-सफाई रखने और केवल स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी और स्वास्थ्य सर्वे कराया जा रहा है, ताकि समय रहते मरीजों की पहचान कर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। अभियान में राम मिलन, हिमांशु पाल, अवनीश सिंह, विनय कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।